{"_id":"5be731fcbdec221e2f5b66a4","slug":"161541878268-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घर खंगाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो घर खंगाले
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में शुक्रवार को चोरों ने दो घर खंगाले और वहां से नगदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।
पट्टी चौधरान में राजेंद्र तोमर के मकान में सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल किराये पर रहते हैं। वे भैया दूज पर परिवार सहित बाहर गए थे। शुक्रवार की रात में उनके मकान को ताले तोड़कर चोर मकान में घुसे और सेफ तोड़कर 25 हजार की नगदी, गले का सोने का सेट, कानों के कुंडल, अंगूठी, चांदी के जेवरात व कीमती वस्त्र चुराकर ले गए। इसकी कीमत दो लाख रुपये बताई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
दूसरी तरफ चोरी की एक ओर घटना शताब्दी नगर में हुई, वहां जयविंद्र सरोहा पुत्र ईश्वर जो आरएएफ में जवान हैं, मोहल्ले में परिवार के लोग जागरण में गए थे। देर रात जब वे घर पहुंचे तो उनके मकान के ताले टूटे थे और सामान बिखरा मिला। चोर मकान से 28 हजार की नगदी, आठ तौला सोने के जेवरात, 21 तौला चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। इसकी सूचना 100 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जयविंद्र ने इस संबंध में तहरीर दी। चोर मकान से करीब चार लाख का सामान चुराकर ले गए।