{"_id":"5bdb5e10bdec22696720e0d8","slug":"161541103120-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से चोरी हुआ ट्रक फरीदाबाद में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा से चोरी हुआ ट्रक फरीदाबाद में मिला
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस ने छह माह पहले मथुरा से चोरी हुए ट्रक को हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद किया। ट्रक की बॉडी बदलकर पानी के टैंकर में चलाया जा रहा था। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि 23 अक्तूबर को बीमा कंपनियों के जांचकर्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वाहन चोरी में दर्शाकर बीमा कंपनियों से क्लेम वसूला जा रहा। इसी मामले में पुलिस ने ट्रक बरामद किया। एक आरोपी को पूछताछ के लिए लाया गया है। अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
युवक पर हमला
बागपत। खेड़ा हटाना गांव निवासी अंकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह साइकिल से घर लौट रहा था। रंजिश के चलते रास्ते में दो-तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई की। इससे वह घायल हो गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी।