फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नवादा गांव में बदमाशों की दहशत

नवादा गांव में बदमाशों की दहशत

Sat, 29 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
नवादा गांव में बदमाशों की दहशत
नवादा गांव में बदमाशों की दहशत
विज्ञापन


बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रात होते ही बदमाश सक्रिय हो जाते है। जिस कारण ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। चोरों के डर से ग्रामीण खुद की रात्रि में पहरा दे रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस रात में गश्त नहीं करती।

नवादा गांव के जंगल में पिछले कई दिनों से बदमाश शरण लिए हुए है। बदमाशों ने कई बार गांव में चोरी का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की जागने की वजह से चोरी करने में कामयाब नही हो सके। ग्रामीण विनोद, मोहित, देवेन्द्र, सतवीर, नीरज, विकास, मोनू आदि का कहना है कि हमने कई बार बालैनी पुलिस को बदमाशों की सूचना दी लेकिन पुलिस ने ना तो कोई एक्शन लिया और ना ही रात में गश्त करती है। पुलिस की कार्य प्रणाली के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अब बदमाशों से निपटने के लिए ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। ग्रामीण मिलकर रात में खुद पहरा दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि बालैनी पुलिस की शिकायत पुलिस अधिकारियों को मामले की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed