{"_id":"5b884baa42c79246547c59b6","slug":"161535658922-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब से लदी बोलेरो मैक्स गाड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब से लदी बोलेरो मैक्स गाड़ी पकड़ी
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
सिंघावली अहीर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की रात में डौला पुलिस चौकी के पास से अवैध शराब से लदी बोलेरो मैक्स गाड़ी सहित तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। गाड़ी से 140 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
सिंघावली अहीर थाना में सीओ बागपत दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार की रात में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कि बोलेरो मैक्स गाड़ी में अरुणाचल प्रदेश से शराब तस्करी कर बागपत लाई जा रही है। इस पर पुलिस ने मेरठ-बागपत मार्ग पर चेकिंग शुरू की। बोलेरो मैक्स गाड़ी बागपत की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर डौला चौकी के पास गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 140 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल मार्का बरामद हुई। पुलिस ने तीन शराब तस्कर कप्तान पुत्र नंदराम, मनोज पुत्र जिले सिंह और विजयपाल पुत्र सत्यवीर निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। पकड़े आरोपियों ने बताया कि वे शराब को सोनीपत से लेकर आ रहे थे और मेरठ सप्लाई करनी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।