{"_id":"5b0b09134f1c1b9b6e8b4da7","slug":"161527449875-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने ही की थी कर्णपाल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने ही की थी कर्णपाल की हत्या
Updated Mon, 28 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में किसान कर्ण पाल की दोस्तों ने ही पीट-पीट कर हत्या की थी। शराब पीकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
टीकरी कस्बे के जंगल में शुक्रवार को किसान कर्ण पाल की हत्या कर दी। उसका शव चकरोड पर पड़ा मिला। मृतक के भाई रामवीर ने बच्चू उर्फ ओमपाल पुत्र मांगेराम, दीपक पुत्र महेंद्र निवासी टीकरी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों हत्या करना कबूल कर लिया।
थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया 25 मई को बच्चू, दीपक और मृतक कर्ण पाल कस्बे के जंगल में बच्चू के नलकूप पर बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान कर्ण पाल और बच्चू का झगड़ा हो गया। मृतक ने बच्चू के कान पर काट लिया । इसके बाद दीपक व बच्चू ने उसे उठा-उठाकर जमीन पर पटका और पीट-पीट कर हत्या कर दी । उसका शव घसीट कर चकरोड पर फेंक दिया । नशा अधिक होने के कारण दोनों अपने घर पर जाम सो गए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।