फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दाहा में छेड़छाड़ को लेकर युवक की हत्या

दाहा में छेड़छाड़ को लेकर युवक की हत्या

Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दाहा में छेड़छाड़ को लेकर युवक की हत्या
दाहा में छेड़छाड़ को लेकर युवक की हत्या
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। दाहा गांव में तीन दिन पूर्व हुई युवती से छेड़छाड़ के मामले को लेकर युवक की धारदार हथियारों से काट कर हत्या कर दी गई। हमले में तीन युवक घायल भी हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दाहा निवासी पप्पन पुत्र यासीन व यूसुफपुत्र बुंदू के मकान आस-पास हैं। तीन दिन पहले पप्पन के चचेरे भाई भूरे पुत्र आजाद ने यूसुफपक्ष की लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी। इस पर उनमें झगड़ा हो गया था। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। शुक्रवार को फिर से पप्पन पक्ष के युवक ने यूसुफपक्ष की लड़की से छेड़छाड़ की। युवती की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार को पप्पन अपने चचेरे भाई मित्तल के घर पर बैठा हुआ था तभी यूसुफपक्ष ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और पप्पन पर छूरे से ताबड़-तोड़ वार कर दिए। घर पर मौजूद अन्य लोग जान बचाकर भागे लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला लिया। जिसमें पप्पन, मित्तल पुत्र शरीफ, फारूख पुत्र यासीन, आजाद पुत्र शरीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर थानाध्यक्ष चितवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने पप्पन (35) को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में यासीन ने यूसुफ पुत्र बुंदू, राशिद, हासिम व कासिम पुत्रगण यूसुफ, इरशाद पुत्र स्व. हकीमुद्दीन निवासीगण दाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी हासिम फरार है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

------------------
पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान
दोघट। तीन दिन पहले यूसुफ पक्ष की लडक़ी से छेड़छाड़ के मामले की पुलिस को पूरी जानकारी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बिरादरी के लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों में समझौता भी करा दिया। यदि पुलिस इस मामले में पहले ही कोई कार्रवाई करती तो शायद एक युवक की जान बचाई जा सकती थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि उन्हें युवती से छेड़छाड़ के मामले की जानकारी नहीं थी और न ही किसी ने थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कपड़ा व्यापारी था युवक
दोघट। पप्पन कपड़ा व्यापारी था, जो दूसरे प्रदेशों में कपड़ा बेचने का काम करता था। छेड़छाड़ के मामले में फैसले को लेकर वह घर पर आया हुआ था। उसके पांच बच्चे हैं। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।

---------------------
तीन दिन पहले लड़की के साथ पकड़ा गया था युवक
दोघट। ग्रामीणों ने बताया कि पप्पन के चचेरे भाई भूरे का यूसुफ पक्ष की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले भूरे को लड़की के साथ परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। लड़की के परिजनों ने भूरे की पिटाई भी की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में फैसला कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed