{"_id":"5ac281014f1c1bf4618b50ed","slug":"161522696449-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध पिता की जान के दुश्मन बने बेटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध पिता की जान के दुश्मन बने बेटे
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
निरपुड़ा गांव में बेटे ही पिता की जान के दुश्मन बने हुए हैं। मकान बेचने से मना करने पर दो बेटों ने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। मां को भी जान से मारने की धमकी दी। वृद्ध ने एसडीएम बड़ौत को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने दोघट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
निरपुड़ा गांव निवासी श्याम सिंह (89) पुत्र दलेल ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके दो बेटे राजपाल व राजबीर है। दोनों नशा करते हैं। उसका गांव में मकान है। इस मकान को दोनों बेटे बेचना चाहते हैं। मकान बेचने का जब भी वृद्ध श्याम सिंह विरोध करता है तो बेटे उसके साथ मारपीट करते हैं। रविवार को भी दोनों बेटों ने पिता के साथ मारपीट की और मां को जान से मारने की धमकी दी। उसने आशंका जताई है कि बेटे उसकी कभी भी हत्या कर सकते हैं। उसने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने दोघट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।