फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानाध्यापक को दौड़ाकर पीटा

प्रधानाध्यापक को दौड़ाकर पीटा

Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक को दौड़ाकर पीटा
प्रधानाध्यापक को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय गैडबरा की प्रबंध समिति की अध्यक्ष के पति ने प्रधानाध्यापक को दौड़ाकर पीटा। प्रधानाध्यापक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
घायल दरबान सिंह प्राथमिक विद्यालय गैडबरा में प्रधानाध्यापक हैं। शुक्रवार को वे विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय की प्रबंध समिति की अध्यक्ष राधा के पति देवेंद्र वहां पहुंच गए और प्रधानाध्यापक के साथ किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। प्रधानाध्यापक ने इसका विरोध किया तो उन्हें काफी पीटा गया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक दरबान सिंह ने बताया कि देवेंद्र उनसे रुपये की मांग कर रहा है। जब रुपये देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि देवेंद्र काफी दिनों से उन्हें धमकियां दे रहा था और आए दिन विद्यालय में आकर उनके साथ अभद्र व्यवहार भी करता था। आशंका जताई कि वह हत्या भी करा सकता है। प्रधानाध्यापक ने दोघट थाने पर देवेंद्र को नामजद कराते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने घायल प्रधानाध्यापक का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। उधर, देवेंद्र ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ कोई मारपीट नहीं की है, बल्कि प्रधानाध्यापक ने ही उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed