फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिनौली थाना पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप

बिनौली थाना पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप

Sun, 30 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिनौली थाना पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप
बागपत।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव के युवक ने परिवार के साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर बिनौली पुलिस पर मारपीट करने एवं जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाया। एएसपी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

रंछाड़ गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक आशीष ने एएसपी को बताया कि नौ जून को बामनौली बिजली घर के पास से बिनौली थाने के चार सिपाही उसे उठा कर ले गए थे और थाने में उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं पीड़ित से साढ़े सात हजार रुपये व जरूरी कागजात भी छीन लिए थे। 11 पेटी शराब लगाकर उसे जेल भेज दिया। जबकि उसके पास शराब नहीं थी। पुलिस ने अपनी तरफ से शराब लगाकर उसे जेल भेजा था। वह अब जमानत पर छुटा हुआ है। जमानत पर छुटने के बाद वह ग्राम प्रधान देवेन्द्र समेत दो लोगों के साथ थाने में अपने रुपये मांगने गया तो वहां पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उससे मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर थाने से भगा दिया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की। एएसपी रणविजय सिंह ने बिनौली थानाध्यक्ष को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed