फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   23 साल पुरानी रंजिश में फिर खून खराबा

23 साल पुरानी रंजिश में फिर खून खराबा

Sat, 29 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
23 साल पुरानी रंजिश में फिर खून खराबा
बड़ौत। ट्रांसफार्मर पर नलकूप के तार जोड़ने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खून खराबे के पीछे 23 साल पुरानी रंजिश भी है। घायल छोटू के पिता धर्मवीर की हत्या में मृतक कर्मवीर के पिता और अन्य लोगों को नामजद किया गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। परिवार का ट्रांसफार्मर एक है और नलकूप अलग-अलग। तार जोड़ने के विवाद में पुरानी रंजिश फिर सुलग उठी।
विज्ञापन

तेहरे और चचेरे भाइयों में वैसे तो 23 साल पहले से रंजिश चल रही है। 23 साल पहले धर्मवीर सिंह की हत्या हो गई थी। इसमें मृतक कर्मवीर के पिताजी रणवीर भाई बिजेंद्र उर्फ काला व दो मामा के बेटों पर हत्या का आरोप लगाया था और वह जेल गए थे, लेकिन जेल से आने के बाद उनके बीच समझौता हो गया था। इनकी अलग-अलग नलकूप है लेकिन ट्रांसफार्मर एक है। मृतक कर्मवीर पक्ष की नलकूप का तार खराब हो गया था। उसे जुड़वाने को लेकर यह खूनी संघर्ष हुआ है।
विज्ञापन



कर्मवीर की हत्या में दी तहरीर
बड़ौत। मृतक कर्मवीर के भाई बिजेंद्र ने अपने तेहरे भाई गुड्डू, पिंटू, छोटू पुत्रगण स्वर्गीय धर्मवीर व दो अन्य सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। अभी दूसरी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का रोते बुरा हाल
बड़ौत। कर्मवीर की मौत पर उसकी पत्नी सविता का रोते बुरा हाल था। उसके चार साल के बेटे सागर व तीन साल का बेटा सोनू के सिर से बाल्यावस्था में ही बाप का साया उठ जाने से वे मायूस थे। उनके परिवार की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने में जुटी थी।

नलकूप विवाद को लेकर हुआ संघर्ष - एएसपी
बड़ौत। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि नलकूप विवाद को लेकर तेहरे व चचेरे भाइयों में गोली चली है। कर्मवीर की मौके पर मौत हुई, जबकि उसके तेहरे भाई छोटू के सिर में गोली लगी है जिसे निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया है। घटनास्थल से दो तमंचे बरामद हुए हैं।


जंगल की ओर दौड़े ग्रामीण
बड़ौत। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल की ओर दौड़ पड़े। वहां भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन कोई भी यह बताने को तैयार नहीं था कि दूसरे पक्ष का भी इनका तेहरा भाई घायल हुआ है। यह सूचना उनके परिजनों ने एएसपी को फोन पर दी। तब जाकर पुलिस ने उस ओर भी जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed