फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रा की मौत में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

छात्रा की मौत में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 24 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन तीन युवकों के नाम लिखे गए हैं, यह तीनों छात्रा पर गलत नियत रखते थे। गांव में उसे बदनाम कर दिया था। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या की।
विज्ञापन

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा ने बृहस्पतिवार की सुबह मनचलों की हरकतों से आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। छात्रा के पिता ने बिचपड़ी गांव निवासी अभिषेक व गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक छात्रा के कपड़ों से मिले सुसाइड नोट में अंकित, विकास और मोनू को मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने सुसाइड नोट विवेचना में शामिल कर तीनों युवकों के भी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को आरोपी मोनू और विकास को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी अंकित अभी फरार है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अंकित, मोनू और विकास छात्रा पर बुरी नीयत रखते थे। रास्ते में आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ भी करते थे। छात्रा उनसे बात नहीं करती थी। इसलिए गांव में छात्रा को बदनाम किया। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या की। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। फरार आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच करेगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed