फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जंगली सूकर का शिकार, वीडियो वायरल

जंगली सूकर का शिकार, वीडियो वायरल

Mon, 24 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
जंगली सूकर का शिकार, वीडियो वायरल
दोघट (बागपत)। क्षेत्र में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जानवरों के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों ने जंगली सूकर का शिकार कर रहे हैं तो कुछ लोग हिरन के पीछे दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के जंगल की वायरल वीडियो में शिकारी बेखौफ होकर जंगली जानवरों का शिकार करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जंगली सूकर को पकड़ कर चारों पैर बांध दिए और उस पर भाले से वार कर रहे हैं। वहीं कुछ युवक हिरन का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ रहे हैं, लेकिन हिरन उनके चंगुल से निकल कर भाग जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। चौगामा क्षेत्र में तेंदुए, हिरन, नील गाय, सूकर आदि जानवर घूम रहे हैं। जंगल में तेंदुए होने का कई बार प्रमाण भी मिल चुका है। शिकारी दिन मेें जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाते हैं। पकड़ने के बाद जानवर की हत्या कर दी जाती है। शिकायत के बाद भी वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। अधिकारी भी चुप साधे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में रेंजर बड़ौत मदन पाल ने बताया कि शिकारियों की अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है। शिकारियों पर नजर रखने के लिए टीम भेजी जाएगी। शिकारियों के खिलाफ पहले भी छपरौली, बिनौली, दोघट थानों में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


निरपुड़ा व छपरौली में तेंदुओं का हो चुका है शिकार
दोघट। निरपुड़ा गांव के जंगल में दो साल पहलेे शिकारियों ने तेंदुए का शिकार किया था। तेंदुए का शव जंगल में पड़ा मिला था। वहीं पिछले साल छपरौली में शिकार के लिए लगाए गए पंजे में तेंदुआ फंस गया था। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इन मामलों में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed