फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ई-रिक्शा में बैठीं महिलाओं ने निकाले 1.90 लाख रुपये

ई-रिक्शा में बैठीं महिलाओं ने निकाले 1.90 लाख रुपये

Mon, 24 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा में बैठीं महिलाओं ने निकाले 1.90 लाख रुपये

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ई-रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति की जेब से उसके पास बैठीं दो महिलाओं ने 1.90 लाख रुपये निकाल लिए। उसने महिलाओं की तलाश की। लेकिन वे हाथ नहीं आए। उसने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना खेकड़ा क्षेत्र के नंगला बड़ी के जयप्रकाश शनिवार शाम दिल्ली बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठकर रेलवे स्टेशन के लिए चला था। रास्ते में पंचमुखी मंदिर के पास दो महिलाएं और एक बच्ची भी रिक्शा में बैठीं। वे गुराना रोड पर चौपले पर उतर गए। उसने जेब में देखा तो जेब से दो हजार के नोट की एक गड्डी गायब थी। इस गड्डी में 1.90 लाख थे। यह गड्डी ई-रिक्शा में सवार महिलाएं निकालकर ले गईं। उसने जहां पर महिला उतरी, वहां काफी तलाश की। अन्य महिलाओं की भी तलाशी ली। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। लेकिन उनमेें सही तस्वीर नहीं आ रही। कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि महिलाओं का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed