{"_id":"5d0fcecd8ebc3e2ad649043f","slug":"156131705218-baraut-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति निर्विरोध घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिनौली इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति निर्विरोध घोषित
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
सर्व हितकारी इंटर कॉलेज, बिनौली की प्रबंध समिति के पांच पदाधिकारी व सात सदस्य रविवार को निर्विरोध घोषित हो गए। इसमें योगेश जैन अध्यक्ष व कृष्णपाल धामा प्रबंधक बने हैं।
कॉलेज के त्रिवार्षिक निर्वाचन हेतु पांच पदाधिकारी और सात सदस्यों के लिए आठ जून को पर्यवेक्षक हुकम सिंह सहायक अध्यापक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत व चुनाव अधिकारी सत्यवीर सिंह प्रवक्ता जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हुई । एक पैनल पर अध्यक्ष पद के लिए योगेश जैन, उपाध्यक्ष के लिए बाबूराम, प्रबंधक के लिए कृष्णपाल धामा, उप प्रबंधक के लिए जितेंद्र तोमर, कोषाध्यक्ष के लिए सोनू धामा व सात सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसके अलावा अन्य दो पदों पर अध्यक्ष पद के लिए सुनील जैन व अनुज कुमार, सूरज मल ने प्रबंधक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। उस दिन कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नौ जून को नाम वापसी के दिन सुनील जैन, अनुज कुमार व सूरजमल ने अपने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए। रविवार को कॉलेज परिसर में पहुंचे चुनाव अधिकारी सत्यवीर सिंह ने कृष्णपाल धामा के पैनल की निर्विरोध होने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने निर्विरोध घोषित समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए।
इस दौरान मास्टर प्रह्लाद सिंह, केपी सिंह, विरेंद्र सिंह, महिपाल भेड़िया, मास्टर सुखपाल सिंह, प्रधान संजू चौधरी मवी कलां, वेदपाल धामा, मास्टर सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, अरुण धामा, प्रशांत धामा, अमित धामा, योगेंद्र धामा, बिजेंद्र सिंह, राजीव धामा, जिवेंद्र जैन, राकेश जैन, जजवेंद्र तोमर, सुनील जैन, रमेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।