{"_id":"5cfc0bd7bdec22074a6afe40","slug":"15600219683-kahkra-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी ब्लाक अध्यक्ष ने कोतवाली प्रभारी से मिल जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो से अपनी व परिवार के सदस्यो की जान का खतरा बता स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भीम आर्मी ब्लाक अध्यक्ष ने कोतवाली प्रभारी से मिल जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो से अपनी व परिवार के सदस्यो की जान का खतरा बता स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। भीम आर्मी ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने शनिवार को कोतवाली प्रभारी से मिलकर हमले के आरोपियों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा दिलवाने की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम नूरपुर मुजविदा निवासी भीम आर्मी ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोलह अप्रैल की सुबह अपने मकान के बाहर बैठा था। तभी गांव के ही सात युवक मुंह लपेट कर तमंचे लहराते हुए वहां पहुंचे। और सुरेंद्र पर तमंचे से कई गोलियां चलाई। तमंचे की गोली लगने से सुरेंद्र गंभीर घायल हो गया । घायल के परिजनों ने तभी खेकड़ा कोतवाली में गांव के ही सात युवकों के खिलाफ तमंचे से गोली चला जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से घायल के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पांच युवकों को जेल भेज चुकी है।
शनिवार की सुबह करीब दस बजे भीम आर्मी ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार परिजनों के संग खेकड़ा कोतवाली पहुंचा। वहां उसने कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार से मिलकर कहा कि हमला करने के आरोपी जमानत पर जेल से छूटकर आ चुके हैं। इसके चलते उन्हें अपनी व परिवार के सदस्यों की जान का खतरा बना है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से पूर्ण सुरक्षा दिलाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने उच्चाधिकारियों से बात कर सुरक्षा दिलवाने का आश्वासन दिया।