{"_id":"5cf6cc5ebdec2207140c7a95","slug":"15596780416-baghpat-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में डबल मर्डर के आरोपी की हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल में डबल मर्डर के आरोपी की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बिहारीपुर गांव में तीन साल पहले हुए डबल मर्डर के आरोपी की जिला कारागार में हालत बिगड़ गई। बंदी रक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह टीबी से पीड़ित है।
बिहारीपुर गांव में वर्ष 2016 में वेदपाल उर्फ वेदा व विनोद की साप्ताहिक पैठ में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व प्रधान सहित कई लोगों को पुलिस ने जेल भेजा। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन हैै। जिला कारागार में बंद डबल मर्डर के आरोपी पिंटू उर्फ मिंटू पुत्र निरंजन निवासी बिहारीपुर की मंगलवार को हालत बिगड़ गई। जेल से बंदी रक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से पीड़ित है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बंदी को कई साल टीबी है। उसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।