{"_id":"5cf2d319bdec2207186a6e21","slug":"15594176701-baraut-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिकों और ग्राहकों में हुई मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटल मालिकों और ग्राहकों में हुई मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तहसील के पास एक होटल में खाना खाते समय विवाद होने पर होटल मालिकों और ग्राहकों में जमकर मारपीट हुई। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के घायल पांच लोगों को कोतवाली ले आई। वहां से घायलों को सीएचसी भेजा। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
तहसील के पास एक होटल में अमित निवासी सूजती, आजाद निवासी शबगा और 12 वर्ष का बच्चा अर्जुन राठी खाना खा रहे थे। उसी दौरान होटल के कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। पहले मारपीट का मामला होटल के अंदर हुआ, उसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के घायलों को कोतवाली ले आई। घायलों में होटल मालिक प्रमोद और आंसू निवासी बड़ौत हैं। दूसरे पक्ष के 12 साल का बच्चा अर्जुन राठी, अमित और आजाद घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों को कब्जे में ले लिया है।