फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खिंदौड़ा और धनौरा के ग्रामीण आए आमने सामने

खिंदौड़ा और धनौरा के ग्रामीण आए आमने सामने

Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
खिंदौड़ा और धनौरा के ग्रामीण आए आमने सामने
अमीनगर सराय (बागपत)। गोवंश के विवाद को लेकर कई गांवों के ग्रामीणों में टकराव बनने लगा है। खिंदौड़ा और धनौरा सिल्वरनगर गांव के ग्रामीण बेसहारा गोवंशीय पशुओं को लेकर आमने-सामने आ गए। खिंदौड़ा के जंगल में बेसहारा गोवंशीय पशुओं को छोड़ने आए धनौरा के लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एक ग्रामीण को पकड़कर पुलिस को सौंपा। नाराज ग्रामीणों ने पकड़े गए ग्रामीण की धुनाई की। इसमें वह चोटिल हो गया। धनौरा के बिजेंद्र सहित 70 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस वारदात के बाद से दोनों गांव के लोगों में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

खिंदौड़ा गांव निवासी मैन पाल ने बताया कि वह शुक्रवार में रात अन्य किसानों के साथ खेत में पानी देने गया। इसी समय धनौरा सिल्वरनगर गांव के करीब 70 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों में बेसहारा गोवंशीय पशुओं को लादकर लाए और खेतों में पशुओं को छोड़ने लगे। विरोध किया तो धनौरा के ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया। वह किसी तरह गांव की तरफ भागे और ग्रामीणों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। खिंदौड़ा में प्रकरण की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खिंदौड़ा के सैकड़ों लोगों को मौके पर देखते ही धनौरा के ग्रामीण मौके से जाने लगे, लेकिन हंगामे के बीच धनौरा के बिजेंद्र को ग्रामीणों ने दबोच लिया और नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने कहा बिजेंद्र पर कुछ किसानों ने हमला भी कर दिया। इसमें वह चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस को कॉल कर मौके पर बुलाकर बिजेंद्र को पुलिस को सौंप दिया। मैनपाल ने बिजेेंद्र सहित 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव के घायल बिजेंद्र का कहना है कि बेसहारा गोवंशीय पशु खेतों में नुकसान करते हैं। इससे परेशान होकर वह पशुओं को छोड़ने के लिए रास्ते से होते हुए जंगल जा रहे थे। इस बीच उन्हें खिंदौड़ा के ग्रामीणों ने घेर लिया और उनके ऊपर हमला कर दिया। गोवंशीय पशु खेतों को नुकसान पहुंचाते हैं। दूसरी तरफ वारदात के बाद से दोनों गांव के ग्रामीणों में तनाव बना हुआ है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीण बेसहारा गोवंशीय पशुओं को छोड़ने आए थे। इसे लेकर विवाद हुआ । मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला पर उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग

बड़ौत (बागपत)। स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गोशाला में अव्यवस्थाओं पर आक्रोश जताया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस संबंध में उन्होंने सात सूत्रीय ज्ञापन भी एसडीएम को भेजा और चेतावनी दी कि यदि अगर ये मांगे पूरी नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता मनु तिवारी के नेतृत्व में गोशाला पहुंचे और वहां अव्यवस्था को देखकर आक्रोश जताते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि यहां गायों की सही देखभाल करने की व्यवस्था नहीं है। गोशाला में खाने के लिए चारा, पीने के लिए पानी, देखभाल की कोई व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि सभी गायों के लिए चारे की व्यवस्था समय पर होनी चाहिए। दुधारू गोवंश व बिना दूध देने वाले गोवंश के बीच भेदभाव न हो। समय पर गोवंश के उपचार की व्यवस्था कराई जाए और एक सक्रिय समिति का गठन किया जाए। खाली पड़े मैदान में छाया का उपयुक्त प्रबंध व पानी की व्यवस्था की जाए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। आवारा घूम रहे बीमार व लाचार गोवंश के रहने की व्यवस्था भी कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ये मांगे पूरी नहीं होती तो मंच के कार्यकर्ता विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें भारत तोमर, नीटू तोमर, अमित वशिष्ठ, सिद्धार्थ स्वामी, संदीप बड़ौली, सचिन शास्त्री सुमित दांगी, सचिन गिरी, रूपेश तोमर आदि रहे।

एडीएम ने अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया

बड़ौत (बागपत)। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने शनिवार को बड़ौत में सीओ कार्यालय के पीछे नगर पालिका परिषद की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रखे गए गोवंश की हालत, चारा-पानी आदि की व्यवस्था को देखने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोवंश के लिए की गई व्यवस्था से एडीएम संतुष्ट नजर आए। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए यहां पर लगाए गए कर्मचारियों को और सतर्क रहने के निर्देश दिए। गोवंश के लिए पेयजल, छांव आदि की व्यवस्था को बीच-बीच में जांच करने को भी कहा गया। एडीएम ने लोगों से भी आह्वान किया कि वे आवारा गोवंश के संबंध में पालिका अधिकारियों को सूचना दें ताकि उन्हें अस्थाई गोशाला में सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान पालिका ईओ डॉ. शुभ नाथ प्रसाद, पालिका इंस्पेक्टर पोपिन कुमार, सुशील कुमार, ललित जैन, नरेंद्र सिंह, सुंदर पाल सैनी आदि मौजूद रहे।

गोकशी की घटनाओं पर जताई नाराजगी

बागपत। भाजपा जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने डीएम पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि लगातार गोकशी के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने ज्ञापन देकर बताया कि 30 मई को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित संत निरंकारी आश्रम की खाली जमीन पर गोकशी की घटना हुई । 31 मई को सेंट्रो गाड़ी गोवंशों का मांस भरा था। पुलिस पर अदूरदर्शिता बरतने का आरोप लगाया गया। गोकशी पर रोक लगाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने अवैध तरीके से हो रहे अतिक्रमण और ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान, श्याम चौहान, अमित चौहान, सुनील चौहान, कृष्णपाल, रजत उपाध्याय, कपिल शर्मा, सतबीर, दीपक, विक्की, अमित आर्य और पंकज मौजूद रहे।


पुलिस ने गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार

दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में दो दिन पहले मकान में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पशु काटने के औजार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। निरपुड़ा गांव में शुक्रवार को इकबाल के मकान में गोवंशीय पशु का कटान किया गया था। हिंदू संगठनों ने गोकशी के विरोध में थाने पर हंगामा कर धरना दिया था। सीओ रमाला अनुज चौधरी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया था। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पप्पन राणा ने आरोपी इकबाल के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसआई ब्रजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पशु काटने का औजार बरामद हुआ। आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed