{"_id":"5cf17760bdec22076100cc40","slug":"15593286544-kahkra-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वो पर लगाया भूमिया बाबा के मन्दिर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
असामाजिक तत्वो पर लगाया भूमिया बाबा के मन्दिर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप।
विज्ञापन
धर्म स्थल को क्षतिग्रस्त करने पर भड़के ग्रामीण
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में असामाजिक तत्वों ने दूसरे संप्रदाय के मोहल्ले में बने धर्म स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने इसका विरोध किया तो असामाजिक तत्वों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। बाद में ग्रामीण इकट्ठा होकर वाहनों मे सवार हो खेकड़ा कोतवाली मे पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणो की तहरीर पर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
इन युवकों के हिरासत में लेने के बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने क्षतिग्रस्त धर्म स्थल की मरम्मत कराई। साथ ही गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षो में सुलह कराई। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि गांव में दो पक्षो के बीच मारपीट हो गई थी। अब दोनों पक्ष शांत हो गए हैं। किसी तरह का तनाव या विरोध नहीं है।