फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेई ने हिलवाड़ी में अवैध लाइन शिफ्ट होते पकड़ी

जेई ने हिलवाड़ी में अवैध लाइन शिफ्ट होते पकड़ी

Tue, 28 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जेई ने हिलवाड़ी में अवैध लाइन शिफ्ट होते पकड़ी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में विद्युत निगम के अफसरों से बिना अनुमति लिए अवैध लाइन शिफ्ट कर दी। सूचना पर अवर अभियंता मौके पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। हंगामा बढ़ता देखकर अवर अभियंता ने मौके पर पुलिस बुलाई तो आरोपी भाग गए। अवर अभियंता ने अवैध लाइन की सामग्री अपने कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी ।
सोमवार को अवर अभियंता रवि प्रताप को सूचना मिली की कि हिलवाड़ी गांव मेें कुछ लोगों ने बिना विभाग की अनुमति लिए ही एक नलकूप से दूसरे नलकूप पर बिना स्टीमेंट अवैध लाइन शिफ्ट कर दी। सूचना पर अवर अभियंता रवि प्रताप अन्य कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो लाइन अवैध मिली। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने अवर अभियंता के साथ अभद्रता शुरू कर दी। मामला बढ़ता देखकर जेई ने एसडीओ विकास अहलावत और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो अवैध लाइन शिफ्ट करने वाले लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता रवि प्रताप ने बड़ौत कोतवाली में गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। अवर अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि हिलवाड़ी में अवैध लाइन शिफ्ट की जा रही थी, इसकी विभागीय अफसरों से कोई अनुमति नहीं ली गई। इससे विद्युत निगम को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल अवैध लाइन की सामग्री कब्जे में ले ली है और तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दे दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed