फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एडीजी के सामने मृतक की बहन ने की आत्मदाह की कोशिश

एडीजी के सामने मृतक की बहन ने की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 26 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
एडीजी के सामने मृतक की  बहन ने की आत्मदाह की कोशिश
बागपत। बड़ौत में शोरूम कर्मी विक्रम सिंह की हत्या के खुलासे से नाराज परिजनों ने एसपी दफ्तर में हंगामा किया। एडीजी प्रशांत कुमार से मिलने की कोशिश की। इसके बाद मृतक की बहन ने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। एडीजी व आईजी मृतक के परिजनों ने बात किए बिना वापस लौट गए। परिजनों ने पुलिस पर गलत खुलासे का आरोप लगाया। शोरूम मालिक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में ले लिया। एएसपी और सीओ से परिजनों ने नोक झोंक भी हुई। मृतक की बहन ने कहा यदि आठ में पुलिस ने घटना का सही खुलासा नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा मृतक के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर दो बजे के लगभग एसपी कार्यालय में एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी राम कुमार बड़ौत में शोरूम कर्मी विक्रम सिंह की हत्या व लूट की घटना का खुलासे के बाद जाने के लिए बाहर आए तो मृतक शोरूम कर्मी विक्रम सिंह की मां कमला देवी, बहन आशा, भाई सत्यवीर, अजीत व तेहरे भाई अर्जुन एडीजी की गाड़ी के सामने खड़े हो गए। पुलिस ने उन्हें गाड़ी के सामने से हटाया। मृतक की बहन आशा ने एडीजी के सामने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर गलत खुलासा करने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि शोरूम मालिक प्रशांत ने विक्रम सिंह की हत्या की है। झूठा खुलासा करने का आरोप लगाया। इसके बाद एडीजी, आईजी और एसपी मौके से चले गए ।
विज्ञापन

परिजन चिल्ला चिल्ला कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते रहे। आरोप लगाया कि पुलिस ने तीन दिन से पांचों युवकों को उठा रखा था। फर्जी मुठभेड़ दिखाकर घटना का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी रण विजय सिंह और सीओ रमाला अनुज चौधरी से परिजनों की नोक झोंक हुई। कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को हिरासत में ले लिया। मृतक की बहन आशा ने कहा यदि पुलिस ने आठ दिन में सही खुलासा नहीं किया तो वह आत्मदाह करेगी। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का सही खुलासा किया है। हंगामा करने वाले परिजनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, आत्मदाह का प्रयास करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस कर्मियों से की हाथापाई
बागपत। एडीजी के चले जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने एसपी दफ्तर का मुख्य गेट बंद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे मृतक विक्रम सिंह के परिजनों को हड़काया। पुलिस कर्मी हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए लाठी लेकर आए, इस पर परिजनों ने कहा कि वह लाठी और गोली खाने के लिए तैयार हैं। लाठी लेकर आए पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल में उन्हें काबू मेें किया। पुलिस ने उन्हें सीओ लाइन के ऑफिस में ले गए। बाद में कोतवाली पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

इंसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार करेगा आत्महत्या
बागपत। मृतक विक्रम सिंह के भाई सत्यवीर ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस सही खुलासा नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

परिजनों के सामने बदमाशों ने कबूल की घटना
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों को बुलाकर पकड़े गए बदमाशों से बात कराई गई। बदमाशों ने परिजनों के सामने घटना करना कबूल किया, लेकिन इसके बाद भी परिजन संतुष्ट नहीं हो रहे हैं। पुलिस नेे घटना का सही खुलासा किया है। परिजनों के दबाव में पुलिस काम नहीं करेगी। पुलिस घटना में कई लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। उनके पकड़े जाने के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया जाएगा।


मृतक शोरूम कर्मी के पांच परिजनों पर मुकदमा दर्ज
बागपत। एसपी दफ्तर पर एडीजी के सामने केरोसिन डालकर आत्मदाह के प्रयास करने वाले मृतक शोरूम कर्मी विक्रम सिंह के पांच परिजनों के खिलाफ पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। एसआई करनवीर ने मृतक की मां कमला देवी, बहन आशा, भाई सत्यवीर, अजीत एवं तेहरे भाई अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed