फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस

दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस

Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। शनिवार को पुलिस दो आरोपियों के साथ पीड़ित के मायके पहुंची और उसकी भतीजी को डरा धमका कर जबरन बयान लिए। आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। महिला ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की भी बात कही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि 12 जनवरी को चार लोग परिजनों के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर ले गए थे। सुनसान जगह पर ले जाकर सपा नेता समेत तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 14 जनवरी को रात को सिसाना के पास हाईवे पर फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित महिला ने सपा नेता डॉ. रियासत इम्तियाज, सलीम, नूर मोहम्मद, आस मोहम्मद, सलमान, चांद, तसलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। छह दिन पूर्व सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित ने परिवार सहित कलक्ट्रेट में केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की थी। डीएम ने दस दिन में जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है। शनिवार को आरोपी एक दरोगा व महिला पुलिस के साथ छपरौली स्थित उसके मायके पहुंचे। घर पर उसकी भतीजी अकेली थी। आरोपियों ने भतीजी को डरा धमका कर पुलिस को बयान दिलाए कि 12 जनवरी को पीड़ित महिला की उनसे बात हुई। आरोपियों ने भतीजी की वीडियो भी बनाई। इसके बाद वे उसकी मेरठ जनपद के एक कस्बे में उसकी बहन के घर पहुंचे। बहन की बेटियों को भी डरा धमका कर जबरन गलत बयान लिए। आरोपी उन पर फैसले का दबाव बना रहे है। पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed