{"_id":"5be09adebdec2269c544bc94","slug":"151541446366-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय में परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर की थी लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय में परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर की थी लूट
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अमीनगर सराय शनिवार की रात में चार बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपये की लूट की । एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई जांच में लूट की घटना सामने आई। उन्होंने सिंघावली अहीर थाना पुलिस को लूट की धारा में चोरी के मुकदमे को तरमीम करने के आदेश दिए हैं। पुलिस बदमाशों के काफी नजदीक पहुंच गई है।
अमीनगर सराय में शनिवार की रात में चार बदमाशों ने अशोक कुमार यादव पुत्र रामभजन यादव के घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया और परिवार को बाथरूम में बंद कर भाग निकले। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा चोरी की धारा में दर्ज किया। इस मामले में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कस्बे में पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि शनिवार को अशोक कुमार बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर लाया। बैंक से ही चार बदमाशों ने उसका पीछा किया, लेकिन रास्ते में बदमाश उससे लूटपाट नहीं कर सके। इस कारण बदमाशों ने रात्रि के समय घर में घुसकर लूटपाट की। चारों बदमाश हाथों में तमंचे व चाकू लिए थे। बदमाशों ने अशोक कुमार को बताया कि बैंक से रुपये निकालने के बाद रास्ते में लूट करनी थी, रास्ते में मौका नहीं मिला, इसलिए घर पर आना पड़ा। एएसपी ने पुलिस को लूट की धारा में मुकदमा तरमीम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि चारों बदमाशों की बोल चाल से पता चला है कि चारों लोकल के हैं। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई। बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।