{"_id":"5b942348867a557f6f60c290","slug":"151536435016-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की महिला तीन बार बड़ौत और छपरौली में बेची गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ की महिला तीन बार बड़ौत और छपरौली में बेची गई
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पचास हजार में खरीदी गई महिला से बंधक बनाकर कई दिनों से रेप किया। शुक्रवार की रात में वह किसी तरह घर से भागकर पास के गांव में पहुंच गई। सूचना पर पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया।
छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात में महिला घायल अवस्था में ग्रामीणों को पड़ी मिली। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया। इस दौरान महिला ने बताया कि वह लाल कुर्ती मेरठ की रहने वाली है। उसके माता-पिता की बीमारी के चलते कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसका एक भाई और भी था जो पेपर मिल में दुर्घटना में मर चुका है। उसके मामा ने इसका फायदा उठाकर उसे बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेचा। व्यक्ति ने तीन माह तक उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने बड़ौत क्षेत्र के दूसरे गांव में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दो सितंबर को छपरौली क्षेत्र के एक गांव में उसे बेचा गया। पचास हजार रुपये में खरीदी गई महिला को घर में बंधक बनाकर रखा। उसके साथ रेप किया। उसे भूखा-प्यासा रखकर पिटाई की। शुक्रवार की रात में वह किसी तरह मौका पाकर घर से भाग निकली और पास के गांव में पहुंच गई। इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि घायल महिला की सूचना तो मिली थी। उसको डायल 100 पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से थाने के लिए मीमो भेजा। पुलिस जब तक सीएचसी पहुंची, तब तक महिला रेफर हो चुकी थी। महिला के बयान लेने के लिए पुलिस को मेरठ भेजा जाएगा।