फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्याज लेने पर किसान भड़के, कर्मचारियों को बंधक बनाया

ब्याज लेने पर किसान भड़के, कर्मचारियों को बंधक बनाया

Fri, 18 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
ब्याज लेने पर किसान भड़के, कर्मचारियों को बंधक बनाया
दोघट (बागपत)। सहकारी समिति, दोघट के कर्मचारियों पर किसानों ने आरोप लगाया कि उनसे 12 प्रतिशत से अधिक ब्याज वसूला जा रहा है। नाराज किसानों ने समिति पर धरना देकर एमडी समेत सभी कर्मचारियों को बंधक बनाया। किसानों ने चेतावनी दी कि तीन प्रतिशत से अधिक ब्याज नहीं देंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि किसान सहकारी समिति दोघट द्वारा किसानों से ऋण वसूली के साथ 12.70 प्रतिशत ब्याज वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। इससे नाराज किसानों ने समिति में पहुंचकर जमकर हंगामा किया तथा धरना देकर बैठ गए। नाराज किसान समिति कर्मियों को कार्यालय से बाहर निकाल लाए और अपने बीच बैठा लिया। किसानों का आरोप था कि जून माह तक वसूली पर मात्र तीन प्रतिशत का ब्याज लिया जाना था जिसे किसान स्वेच्छा से देता आ रहा था, लेकिन उस समय किसानों से रकम जमा नहीं कराई । समिति से किसानों को यह कहकर वापस भेजा जाता रहा किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ होगा। अब जून माह के बाद किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है 12.70 प्रतिशत ब्याज देना होगा। किसानों ने प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह के अलावा ब्रह्म पाल शर्मा, देशपाल, राम कुमार, सूबे सिंह, ओमपाल को बंधक बना लिया। किसानों ने कहा यदि ऋण वसूली तीन प्रतिशत के हिसाब से अदा करेंगे वो भी गन्ने का बकाया भुगतान मिल जाने पर। एमडी धर्मवीर सिंह ने किसानों को एक सप्ताह का आश्वासन दिया। समिति के चेयरमैन कृष्णपाल, राजपाल शास्त्री, भाग्यवीर, वेदपाल, जयपाल, रामकिशन, इंद्रपाल, हरपाल, सीताराम, महक सिंह, जितेंद्र किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


जर्जर भवन को लेकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
बालैनी। दत्तनगर गांव स्थित एबीएसए इंटर कॉलेज के कई कमरे जर्जर हैं। इसमें छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराने को लेकर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। प्रबंधक समिति शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कॉलेज में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। कहा कॉलेज में एक कमरा जर्जर हो रहा है उसके बारे शिक्षा विभाग को लिखित में सुचना दे दी है, जल्द ही शिक्षा विभाग द्वारा कमरे को ठीक करवा दिया जाएगा। मलखान गिरी, जीवन गिरी, कुलदीप, जगबीर, महेश, जयप्रकाश, कर्मवीर, अमित, मनवीर, लोकेंद्र, सौराज, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed