{"_id":"5cd32f1bbdec22076b5eee26","slug":"141557344027-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में भट्ठा मजदूर को लड्डू में खिलाया था नशीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन में भट्ठा मजदूर को लड्डू में खिलाया था नशीला पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेन में भट्ठा मजदूर को लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर 25 हजार रुपये लूटे गए थे। होश में आने पर भट्ठा मजदूर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए हैं।
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर मंगलवार को शामली जनपद के कसेरवा कलां गांव निवासी सुरेश बेहोशी की हालत में मिला । रेलवे पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को सुरेश को होश आ गया। उसने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना के पास गोपालपुर में भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार की शाम लुधियाना से घर के लिए चला था। मंगलवार की सुबह तीन बजे के लगभग सहारनपुर रेलवे स्टेशन से शामली जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन में तीन-चार युवक मिले। उन्होंने प्रसाद बताकर लड्डू खाने को दिया। लड्डू खाते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं रहा। युवक उसके बैग से 25 हजार रुपये की नगदी निकाल कर ले गए। उसका बैग और मोबाइल वहीं छोड़कर चले गए। परिजन उसे जिला अस्पताल से ले गए। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी। जीआरपी थाना बड़ौत के एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि होश में आने के बाद भट्ठा मजदूर के परिजन उसे लेकर चले गई। किसी ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।