फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक पर पिस्टल तानी, मारने की धमकी दी

युवक पर पिस्टल तानी, मारने की धमकी दी

Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवक पर पिस्टल तानी, मारने की धमकी दी
युवक पर पिस्टल तानी, मारने की धमकी दी
विज्ञापन


बागपत। टटीरी कस्बे में युवक से पांच दिन पूर्व हुई हजारों रुपये की लूट व मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी उस पर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी 5-6 युवकों ने उसके घर में घुसकर पिस्टल से आतंकित कर फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की।

टटीरी निवासी राहुल पुत्र दिनेश से 12 मार्च को एक युवक ने चाकू के बल पर पांच हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया था। जब वह इसकी शिकायत आरोपी के पिता से करने गया तो उसके पिता ने डंडा मारकर राहुल का हाथ तोड़ दिया। इस संबंध में उसने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब राहुल घर पर था, तो 5-6 युवक घर पर आए और उस पर पिस्टल तान कर धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो जान से मार देंगे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed