फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोली से नहीं धारदार हथियार के प्रहार से गई आकाश की जान

गोली से नहीं धारदार हथियार के प्रहार से गई आकाश की जान

Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोली से नहीं धारदार हथियार के प्रहार से गई आकाश की जान
बागपत। असारा गांव में हुई किशोर आकाश की हत्या के मामले में मृतक के परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका आरोप है कि तीन लोगों ने साजिश के तहत हत्या की है। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि किशोर की लूट के विरोध पर अपराधियों ने हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आकाश की मौत गोली लगने से नहीं धारदार हथियार के प्रहार से हुई है।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहर नगर गांव निवासी किशोरी आकाश अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार की रात में भभीसा (शामली) जा रहा था। असारा गांव के पास बदमाशों ने उनको रोक लिया था और लूटपाट शुरू कर दी । विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर फायरिंग की । आकाश की मौत हो गई । उसके दो साथी कंवर पाल और रामेश्वर को बदमाशों ने खेत में बंधक बना लिया । पीड़ितों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी । इस मामले में रमाला थाने पर मुकदमा भी दर्ज हुआ । सोमवार को मृतक के परिवार के लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर आकाश की हत्या की। एक व्यक्ति ने उसकी हत्या साजिश के तहत कराई है। जो वारदात के समय से ही गायब चल रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



गच्चा खा गई पुलिस
बागपत। आकाश की हत्या के मामले में पुलिस भी गच्चा खा गई। पंचनामे में गोली लगने की ही बात लिखी गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत धारदार हथियार के वार से हुई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि केस की विवेचना चल रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि लूट के विरोध करने पर ही किशोर की अपराधियों ने जान ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गोली से नहीं धारदार हथियार से होना आया है। केस की विवेचना चली रही है। जल्दी ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed