{"_id":"5a3ffebe4f1c1b156b8be341","slug":"141514143422-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-हिलवाड़ी मार्ग पर दो युवकों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत-हिलवाड़ी मार्ग पर दो युवकों से लूटपाट
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत-हिलवाड़ी मार्ग पर शनिवार की रात में चार-पांच लोगों ने गांव जा रहे दो युवकों से लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें पीट पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
शनिवार की रात में हिलवाड़ी गांव के हिमांशु और वीर सैन अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में चार-पांच लोग मिले और उन्हें तमंचों के बल पर रोका और उनसे हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उन्हें तमंचों के बट मारकर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। युवकों ने लूटपाट करने वाले लोगों में कुछ को पहचान लिया है। पुलिस ने कहा तहरीर आने पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।