{"_id":"596130c84f1c1bd0778b46f8","slug":"141499541704-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, हंगामा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के पुराना कस्बा में मिनी ट्रक की छत पर बैठा किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस दौरान करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस से उनकी काफी नोकझोंक भी हुई। पुलिस अफसरों ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
हरियाणा के हिसार निवासी शोएब उर्फ सब्बू (15) पुत्र असलम पुराना कस्बा में अपने मामा असरफ के पास आया हुआ था। वह परिजनों के साथ पशुओं को लेकर पैठ में गया था। वहां से वापस लौटते समय वह मिनी ट्रक (महेंद्रा पिकअप) की छत पर बैठ गया। जैसे ही मिनी ट्रक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट के पास पुराना कस्बा में जाने वाले रास्ते पर पहुंचा, तभी हाईंटेशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट इतनी जोर से लगा कि वह काफी दूर जाकर गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद काफी लोग मौके पर इकट्ठे हो गए।
लोगों ने कहा एक व्यक्ति ने हाईटेंशन लाइन पर कटिया डालकर तार अवैध रूप से एक स्थान पर ले जा रखा है, जो लटका हुआ है। उसकी ऊंचाई भी बेहद कम है। इसी कारण यह हादसा हुआ है। पहले भी यह तार कई बार टूट चुका है। आरोपी ने खुद को फंसता देखकर तार को वहां से हटा दिया है। गुस्साए लोगों ने काफी हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास भी किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत पड़े। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।