{"_id":"5cd1e23bbdec22073226245f","slug":"131557258811-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी गिरोह ने भट्ठा मजदूर को बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहर खुरानी गिरोह ने भट्ठा मजदूर को बनाया शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेन में जहर खुरानी गिरोह ने भट्ठा मजदूर को नशीला पदार्थ खिलाकर हजारों की नगदी लूट ली। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने भट्ठा मजदूर को ट्रेन से बेहोशी की हालत में उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भट्ठा मजदूर के बैग से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।
मंगलवार की सुबह दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन में रेलवे पुलिस को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। रेलवे पुलिस ने उसे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को बेहोश व्यक्ति के पास से मिले बैग से मोबाइल मिला। पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। शामली जनपद के कसेरवा कलां गांव निवासी कमल ने पुलिस को जानकारी दी कि बेहोश व्यक्ति उसका पिता सुरेश है। वह पंजाब के लुधियाना के पास गोपालपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार की शाम पांच बजे भट्ठे से घर के लिए चला गया। उसके पास 30 हजार रुपये के लगभग नगदी थी। रात्रि में तीन बजे के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसके बाद सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले ट्रेन में बैठ गया। ट्रेन में जहर खुरानी गिरोह ने उसे अपना निशाना बनाया। नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी लूट ले गए। भट्ठा मजदूर के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। भट्ठा मजदूर को अभी तक होश नहीं आया। उसके होश में आने पर सही जानकारी मिल सकेगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस को ट्रेन में बेहोश व्यक्ति मिला। मोबाइल से उसकी पहचान हो गई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। वह अभी तक होश में नहीं आया।