फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सर्विलांस की बैशाखी पर पुलिस

सर्विलांस की बैशाखी पर पुलिस

Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सर्विलांस की बैशाखी पर पुलिस
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस की जांच की कड़ी नहीं जुड़ पा रही है। पुलिस को अब सबसे बड़ा सहारा सर्विलांस का है। वारदात में इतनी गुत्थियां की है, पुलिस पूरी तरह उलझी हुई है। मुन्ना बजरंगी की जेल में एंट्री से लेकर हत्या तक की हकीकत तक पहुंचना ही पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पुलिस को अब सर्विलांस का ही सहारा रह गया है।
विज्ञापन


मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं बंदी
बागपत। सुनील राठी के फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट हो जाने के बाद भी बागपत जेल में बंदी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। अभी तक पुलिस एक सौ से ज्यादा बंदियों के बयान ले चुकी है। अधिकतर में सिर्फ यही जानकारी मिली है कि वह सो रहे थे और गोली चलने की आवाजें आई। कुछ बंदियों ने कहा कि वह नहाने की तैयारी कर रहे थे, कुछ का कहना है कि वह शौचालय में थे। वारदात कैसे हुई, पुलिस इस गुत्थी में भी उलझी है।
विज्ञापन


25 जुलाई तक मजिस्ट्रेट जांच, अब तक कोई नहीं पहुंचा
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की मजिस्ट्रेट जांच 25 जुलाई तक होनी है। एडीएम लोकपाल सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। अभी तक उनके पास कोई बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है। न लिखित और न ही मौखिक तौर पर किसी ने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोड को डि- कोड करने में जुटी पुलिस
बागपत। जिला कारागार से बंदी मोबाइल पर बातचीत में कोड का इस्तेमाल करते रहे हैं। सर्विलांस पर इसका खुलासा भी हुआ है। कोड के जानकार अधिकारी इन्हें डि- कोड करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed