{"_id":"5b295f6e4f1c1b53268b6e7c","slug":"131529438062-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने माता कालोनी में मकान खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने माता कालोनी में मकान खंगाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
चोर माता कॉलोनी में सोमवार की रात में मकान से नगदी सहित कई लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने बेटी और बेटे की शादी के लिए सामान खरीदकर रखा हुआ था।
माता कॉलोनी बागपत निवासी नाजर पुत्र स्माइल ने बताया कि सोमवार की रात में करीब 12 बजे उसकी पत्नी आमना की हालत बिगड़ गई । उसे अस्पताल में भर्ती करा कर नाजर और उसकी बेटी मोहसिना घर वापस आ गए थे। मोहसिना मकान की छत पर सोने चली गई। नाजर आंगन में सो गया। रात्रि में चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और नीचे कमरों के ताले तोड़ कर एक लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित पांच लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। आहट होने पर नाजर की नींद टूट गई। उसने चोरों को भागते देखकर शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोगों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। नाजर ने बताया कि 14 और 15 जुलाई को उसकी बेटी मोहसिन एवं बेटे मोहसिन का निकाह होना है। शादी के लिए उसने सामान खरीद कर रखा हुआ था। इसे चोर चुराकर ले गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।