फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छह अंतरराज्यीय ट्रक लुटेरे गिरफ्तार, खेकड़ा में ट्रक चालक की हत्या का खुलासा

छह अंतरराज्यीय ट्रक लुटेरे गिरफ्तार, खेकड़ा में ट्रक चालक की हत्या का खुलासा

Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
छह अंतरराज्यीय ट्रक लुटेरे गिरफ्तार, खेकड़ा में ट्रक चालक की हत्या का खुलासा
बागपत। पुलिस व क्राइम ब्रांच बागपत की टीम ने छह अंतरराज्य शातिर ट्रक लुटेरों को गिरफ्तार कर ट्रक लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। उन्होंने हाइवे पर कई ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। खेकड़ा में ट्रक चालक की हत्या भी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए ट्रक का इंजन, हाईवा, तमंचा, छूरे व चाकू बरामद किए है। इस मामले में गैंग लीडर समेत चार बदमाश फरार है।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि वाहन लूट की योजना बना रहे समीर पुत्र युनूस, अंकुश पुत्र धर्मपाल निवासी टटीरी, आदिल पुत्र सलीम पठान, आमिर पुत्र मुरसलीन निवासी मोहल्ला केतीपुरा बागपत, शोएब पुत्र इरशाद निवासी निवाड़ा, रूपक पुत्र विक्रम निवासी अहेड़ा को मोहल्ला केतीपुरा से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि 21 फरवरी 2018 को सूर्य होटल मवीकलां से ट्रक चोरी किया था। 29 अप्रैल 2018 को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा मंदिर के पास ट्रक के आगे सेंट्रो कार लगाकर ट्रक लूट लिया था। जिसे फरार गैंग लीडर कोमल ने हरियाणा के राजू को बेच दिया था। 14 मई 2018 को खेकड़ा तहसील के पास ट्रक के आगे सेंट्रो कार लगाकर ट्रक लूट का प्रयास किया था। विरोध करने पर हरियाणा के रबडा गांव निवासी चालक जनमनिवास की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा में रेत खान से दो हाईवा लूटे थे। एक हाईवा को हरियाणा के राजू को बेचा, दूसरा हाईवा शाहपुर बेचने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही मुजफ्फरनगर जनपद की शाहपुर थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जो शाहपुर थाने में खड़ा है। इन सभी मामलों में बागपत व खेकड़ा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटे गए ट्रक का इंजन, एक हाईवा, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चार छुरे व एक चाकू बरामद किए हैं जबकि गैंग लीडर कोमल निवासी गौरीपुर, बंटी निवासी पिलाना, जोगेंद्र निवासी शिकारपुर मुजफ्फरनगर व राजू हरियाणा फरार है। पुलिस ने सभी लुटेरों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गैंग लीडर कोमल ट्रकों के नंबर बदलकर उन्हें रेत की खान में लगा देता था। उसके कई ट्रक हरियाणा व यूपी में रेत की खान में चल रहे हैं। फरार आरोपियों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएस से करते थे बातें
बागपत। आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग का लीडर कोमल है और गैंग में 11 लोग हैं। वे मोबाइल से बात नहीं करते थे। एसएमएस द्वारा एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे। उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ट्रक लूट की पांच घटनाओं को अंजाम दिया है।

ट्रक लूट के विरोध पर की थी चालक की हत्या
बागपत। समीर ने बताया कि 15 मई को खेकड़ा तहसील के पास ट्रक चालक रामनिवास की हत्या ट्रक लूट का विरोध करने पर की थी। आदिल ने उसकी गर्दन में चाकू मारा था। समीर ने शरीर पर छूरे से कई वार किए थे। इसमें बाद वे कार में सवार होकर भाग निकले थे।

कोई बाउंसर तो कोई दूध सप्लायर निकला
बागपत। समीर दूध सप्लायर है। वह क्षेत्र से दिल्ली दूध सप्लाई करता था। रूपक व अंकुश बाउंसर है। आदिल भूसा बेचने का काम करता था। ये सभी गैंग लीडर के कहने पर ट्रक लूट करते थे। समीर का पिता यूनुस लूट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।

जीपीएम सिस्टम को बंद करता था आमिर
बागपत। बदमाश आमिर जीपीएस का मैकेनिक है। वह लूटे गए ट्रक से जीपीएस सिस्टम को हटाने का काम करता था। उसने बताया कि गैंग लीडर कोमल उसे जीपीएस हटाने के लिए रुपये देता था। अब भी कोमल पर उसके 45 हजार रुपये उधार हैं।


ट्रक चालक के खिलाफ हुआ था केस दर्ज
बागपत। 29 अप्रैल को गुफा मंदिर बागपत के पास बुलंदशहर के खुर्जा निवासी प्रवेंद्र पुत्र नारायण से ट्रक लूट को पुलिस संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने बिना जांच किए ही ट्र्रक चालक प्रवेंद्र के खिलाफ ट्रक गायब करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब लुटेरों के पकड़ने के बाद घटना से पर्दा उठा। पुलिस ने इस घटना से चालक प्रवेंद्र का नाम निकाल दिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक प्रवेंद्र का नाम जांच में निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed