{"_id":"5b198c6b4f1c1b614d8b52fd","slug":"131528401003-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री व्हीलरों में चोरी करने वाला पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्री व्हीलरों में चोरी करने वाला पकड़ा
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर तीन दिन से थ्री व्हीलरों के गल्ले तोड़कर चोरी करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। थ्री व्हीलर चालक ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
बागपत निवासी यासीन थ्री व्हीलर चालक है। उसने बताया कि पिछले तीन दिन से बागपत-काठा मार्ग पर चलने वाले थ्री व्हीलरों के गल्ले तोड़कर चोरी हो रही है। बृहस्पतिवार को उसका थ्री व्हीलर राष्ट्र वंदना चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान एक युवक आया और सरिया से थ्री व्हीलर का गल्ला तोड़ दिया। इसमें रखी 800 रुपये की नगदी चोरी कर ली। चालक ने युवक को चोरी करते पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उसने बताया कि इससे पहले भी रोजूद्दीन के थ्री व्हीलर से 1500 रुपये, अंगूठी, जयवीर के थ्री व्हीलर से 500 रुपये चोरी किए । उसने पुराना कस्बा निवासी आसिफ के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।
टटीरी में थ्री व्हीलर चालक को पीटा
बागपत। नया गांव निवासी नीटू के थ्री व्हीलर में टटीरी रेलवे फाटक के पास गाड़ी ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाड़ी चालक ने नीटू को मारपीट कर घायल दिया। जान से मारने की धमकी देकर चला गया। नया गांव के पास फिर से गाड़ी चालक ने उसकी पिटाई की। वहां पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने गाड़ी चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर आरोपी गाड़ी चालक को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। नीटू ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।