फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रंगदारी न देने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान पर चलाई गोली

रंगदारी न देने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान पर चलाई गोली

Fri, 01 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान पर चलाई गोली
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर रंगदारी न देने पर गोली चलाने के बाद देर रात उनके मकान पर पंाच-छह लोगों ने तीन फायर किया और कहा कि तुम्हें जान से मारेंगेे और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन नहीं मिले। पुलिस को मौके से दो खोखे भी मिले हैं।

बावली गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव पुत्र सेवाराज एसईडब्ल्यू प्लांट में स्क्रैप उठाने के ठेकेदार भी हैं, बुधवार को उन पर प्लांट में जाकर पांच युवकों ने गोली चलाई, लेकिन बाद में वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें घेरकर दो हथियार छीने। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वे हाथ नहीं लगे । इस संबंध में उन्होंने एक को नामजद कर चार के अज्ञात में मामला दर्ज कराया । अभी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई, बुधवार की रात में बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर पर गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर बावली गांव के लोगों में दहशत फैल गई और गोली चलाने वाले लोग संजीव को यह धमकी देकर तमंचे लहराते चले गए कि संजीव को जान से मारेंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगी। पुलिस को 315 के दो खोखे भी मिले हैं। इस वारदात के बाद संजीव का परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed