{"_id":"5a3ffef24f1c1b74698c3cb3","slug":"131514143474-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समेत दो लोगों के खाते से उड़ाए हजारों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक समेत दो लोगों के खाते से उड़ाए हजारों रुपये
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एक टीचर को बैंक अफसर बनाकर ठग ने एटीएम की पूरी डिटेल ले ली और उनके खाते से 5900 रुपये उड़ा दिया। इसके अलावा एक युवक के खाते से धोखे से 21 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत की।
बागपत के मास्टर कॉलोनी निवासी राजकुमार शर्मा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री है। उनके मुताबिक उनके मोबाइल पर 22 दिसंबर को अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोनकर्ता ने खुद को बैंक का अफसर बताकर बैंक खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी की। थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से 5900 रुपये गायब हो गए। उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो इसका पता चला। बैंक में पहुंचकर जानकारी की तो पता चला वहां से किसी ने भी उनके पास कॉल नहीं की है। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में शिकायत की। इसके अलावा पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ला निवासी युवक संदीप के पास अज्ञात नंबर से कॉल आई, उसने खुद को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड की पूरी डिटेल की जानकारी कर ली। बाद में उसके खाते से 21 हजार रुपये निकाले। पता चलने पर पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।