फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांच हजार के इनामी जहीर समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार

पांच हजार के इनामी जहीर समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार के इनामी जहीर समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों में पांच हजार रुपये के इनामी जहीर शामिल है। इनके पास से पिस्टल, दो छुरी, दो कारतूस और लूटी गई दो बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

एसपी जय प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी जहीर पुत्र वाहिद निवासी डौला, जावेद पुत्र हमीद निवासी हिमायु नगर (मेरठ) और योगेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी खेवड़ा (सोनीपत) है। आरोपी जहीर ने वर्ष 2016 में सिंघावली अहीर क्षेत्र में बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसके मकान की कुर्की हो गई थी। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। रविवार की रात में आरोपी जहीर अपने साथियों के साथ दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित शहर के दिल्ली बाईपास पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तभी कोतवाली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि जो बाइक उनसे बरामद हुई है। आरोपियों ने यह बागपत से लूटी थी। आरोपी चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते है।
विज्ञापन


पांच से सात हजार रुपये में बेच देते हैं बाइक
बागपत। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी और लूटी गई प्रत्येक बाइक को पांच से सात हजार रुपये में बेच देते हैं। अधिकांश बाइकों को मेरठ बेचते हैं। पुलिस ने बाइक खरीदने वाले दुकानदार को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहीर पर हैं नौ मुकदमे दर्ज
बागपत। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जहीर पर लूट, चोरी समेत विभिन्न धाराओं के नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसने बागपत के अलावा नोएडा और अन्य स्थानों पर भी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया गिरोह अंतर जनपदीय वाहन चोर और लुटेरा गिरोह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed