फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइक मांगने वाला दुल्हा नहीं लेकर आया बारात

बाइक मांगने वाला दुल्हा नहीं लेकर आया बारात

Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक मांगने वाला दुल्हा नहीं लेकर आया बारात
दाहा (बागपत)। दहेज में बाइक और 51 हजार रुपये न मिलने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंची। इससे शादी की तैयारी धरी रह गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती के परिजनों ने दोघट थाने में शिकायत की है। उधर, लड़की पक्ष की पंचायत हुई। जल्द ही इस मामले में पंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ तय हुआ था। उसकी दूसरी बहन का रिश्ता गाजियाबाद के एक युवक के तय हुआ था। 30 अक्तूबर को निकाह की तारीख तय हुई थी। परिवार निकाह की तैयारी में लगा हुआ था। शनिवार शाम मुजफ्फरनगर से लड़के का फोन आया, लड़की के परिजनों के पास पहुंचा था। उसने कहा था कि वह तभी निकाह करेगा, जब उसको दहेज में बाइक और 51 हजार रुपये मिलेंगे अन्यथा बारात लेकर नहीं आएगी। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले की जमीन खिसक गई थी। उन्होंने जिम्मेदार लोगों से संपर्क कर लड़के को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को युवक बारात लेकर लड़की के घर पर नहीं पहुंचा। उसकी दूसरी बहन का निकाह हो गया। लड़की के परिजनों ने इसकी दोघट थाने पर पहुंचकर शिकायत की है। थाना प्रभारी चितवन कुमार का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed