फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यात्री से मोबाइल लूट चलती ट्रेन से कूदे बदमाश

यात्री से मोबाइल लूट चलती ट्रेन से कूदे बदमाश

Tue, 08 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
यात्री से मोबाइल लूट चलती ट्रेन से कूदे बदमाश
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली से शामली जा रहा पैसेंजर ट्रेन में सवार एक व्यक्ति को बदमाशों ने चढ़ते समय धक्का दिया। बाद में मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर चलती ट्रेन से कूदकर बदमाश भाग गए। दहशत के चलते पीड़ित ने पुलिस से भी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

खेकड़ा कस्बा निवासी फहीमूद्दीन ने बताया वह सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ शामली के एलम गांव में जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा। वहां पर ट्रेन पहुंची तो पहले महिलाएं ट्रेन में सवार हुई। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ने लगा तो दो युवकों ने पीछे से उसको धक्का दे दिया। इससे वह ट्रेन में गिर गया। उसने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में उससे मोबाइल लूट लिया। तब तक ट्रेन स्टेशन से चल चुकी थी। शोर मचाने पर आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। घटना से पीड़ित इतना भयभीत था कि उसने पुलिस को भी शिकायत नहीं की। बड़ौत जीआरपी थाना इंचार्ज अजय पंवार ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने इस तरह की थाने पर शिकायत की है।
विज्ञापन


ट्रेन में आपराधिक घटना से दहशत में यात्री
अग्रवाल मंडी टटीरी। इस मार्ग पर चलने वाले ट्रेन में एक के बाद एक आपराधिक घटना हो रही है। एक माह पहले बेहटा स्टेशन के पास व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके अलावा करीब चार माह पहले अहेड़ा हाल्ट के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लूटपाट और महिलाओं से छेड़छाड़ की वारदात भी होती रहती है। इससे यात्री काफी दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed