फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No trace of the young woman who jumped from the Yamuna bridge.

Banda News: यमुना पुल से कूदी युवती का पता नहीं

Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
No trace of the young woman who jumped from the Yamuna bridge.
बांदा। थाना कमासिन क्षेत्र के दांदो-किशनपुर यमुना पुल से 27 अगस्त की सुबह छलांग लगाने वाली मंदाकिनी का शनिवार को भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कस्बा कमासिन की रहने वाली मंदाकिनी (19) मां की डांट से नाराज होकर 27 अगस्त की सुबह दांदो-किशनपुर यमुना पुल पर पहुंची थी। शनिवार को जब पुलिस ने फिर से खोजबीन शुरू करनी चाही तो पता चला कि नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है और बहाव बहुत ही तेज है। ऐसे में स्टीमर या नाव से नदी में उतरना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष ओझा ने बताया कि थाना क्षेत्र के ऐसे गांव जो यमुना किनारे हैं, वहां के प्रधान को सतर्क किया गया है। इसके साथ ही चित्रकूट व प्रयागराज के थानों को भी यह जानकारी भेज दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed