{"_id":"6a9325b0cdd6df86f309c49f","slug":"two-accused-arrested-for-shooting-sp-leaders-brother-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-157493-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सपा नेता के भाई को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सपा नेता के भाई को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए थार सवार आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर भागने और सपा नेता फिरोज खान ''''गब्बर'''' के भाई सुफियान को गोली माकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बस्ती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काले रंग की थार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त की रात पांच आरोपी बिना नंबर प्लेट की काली थार से लखनऊ से बस्ती की ओर जा रहे थे। रौनाही टोल प्लाजा पर वाहन ने बैरियर तोड़ दिया। टोलकर्मियों ने उन्हें रोककर टैक्स मांगा तो विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें टोल प्लाजा के निकट मौजूद सुफियान घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है।
मामले में थाना रौनाही में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया था। पुलिस ने आदर्श सिंह निवासी मधवापुर, थाना हरैया, बस्ती और दीपेश तिवारी निवासी सिद्धार्थनगर, हाल पता सिविल लाइन, बस्ती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले में राजा सिंह उर्फ अखण्ड प्रताप सिंह, करन सिंह उर्फ शौर्य प्रताप सिंह और श्याम सिंह उर्फ स्वप्निल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी सामने आए हैं। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से नउवा कुआं रोड, खिरौनी मोड़ के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।