फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies after coming into contact with HT line.

Bahraich News: एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with HT line.
इरशाद अहमद। (फाइल फोटो)
नानपारा। शिवपुर मार्ग स्थित वन रेंज कार्यालय के समीप एक युवक की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ जमीन की हदबंदी कराने गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



दरगाह क्षेत्र के नूरुद्दीन चक निवासी इरशाद अहमद (37) अपने साथी सलीम के साथ खेत की हदबंदी कराने शुक्रवार को शिवपुर मार्ग स्थित अपने खेत में गए थे। वहां एचटी लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे। खेत में काम करते समय इरशाद लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने इरशाद को सीएचसी नानपारा पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इरशाद के पिता इसरार अहमद ने घटना की जांच व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed