फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चेंकिग अभियान के दौरान विद्युत टीम से उलझे बकायादार

चेंकिग अभियान के दौरान विद्युत टीम से उलझे बकायादार

Thu, 06 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
चेंकिग अभियान के दौरान विद्युत टीम से उलझे बकायादार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजली चोरी और बड़े बकायादारों के खिलाफ बुधवार को विद्युत निगम की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इससे बकायादारों और बिजली चोरी करने वालों मेें अफरा-तफरी मच गयी। चेकिंग अभियान के दौरान कई जगहों पर बकायादारों के कनेक्शन काटने पर हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि हंगामे के बीच टीम कई बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने और लाखों रुपयों की राजस्व वसूली करने में सफल रही।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह और अधिशासी अभियंता एसपी टांक के निर्देश पर जेई टाऊन इंद्रपाल ने नगर में बड़े बकायादारों व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चेकिंग के विरोध मेें लोगों ने नेहरू रोड, गांधी रोड, गुराना रोड आदि जगहों पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर जेई टाउन इंद्रपाल मौके पर पहुंचे और लोगों को बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, बड़े बकायादारों को भी बिल न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई के तहत सीधा जेल भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की। बाद में अभियान चलाकर 15 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे और करीबन 1.50 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। जेई टाउन ने बताया कि अभियान मेें अंकित, गौरव, सोहनपाल, चिंटू, इमरान, वसीम, कल्लू, राजेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed