फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोशनगढ़ में प्लाट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

रोशनगढ़ में प्लाट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Tue, 25 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
रोशनगढ़ में प्लाट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और हॉकी चली। झगड़े में दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रोशनगढ़ गांव निवासी साहिबा का प्लाट को लेकर अपने ही जेठ निशार से विवाद चल रहा है। निशार प्लॉट से रास्ता निकालना चाहता है। इसी को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और हॉकी चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के साहिबा, जेठ खुर्शेद अहमद, सलमा और दूसरे पक्ष के निशार, उसकी पत्नी नसीमा एवं बेटा अलीशान घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महिपाल ने बताया कि दोनों पक्षों में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों तरफ से तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed