{"_id":"5b295f694f1c1b214d8b756c","slug":"121529438057-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट गैंग का लीडर कोमल दिल्ली में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लूट गैंग का लीडर कोमल दिल्ली में गिरफ्तार
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ट्रक लूट की घटनाओं में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कोमल को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को हाईवे पर ट्रक लूट करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर कई ट्रक लूट की घटनाओं का खुलासा किया। इस मामले में गैंग लीडर एवं मुख्य आरोपी कोमल निवासी गौरीपुर समेत चार लोग फरार है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी कोमल को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके दिल्ली में पकड़े जाने से बागपत पुलिस को परेशानी होगी, क्योंकि वह कई घटनाओं का खुलासा कर सकता था। अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन