फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक बेहोशी की हालत में मिला

युवक बेहोशी की हालत में मिला

Thu, 26 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवक बेहोशी की हालत में मिला
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड पर एक व्यक्ति (55) बेहोश हालत में पड़ा मिला। लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वह अपना नाम नहीं पता पा रहा है। वह लाल रंग की कमीज और पेंट मटमेला पहने हैं । उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


मारपीट में तीन लोग घायल
बड़ौत। जौनमाना गांव मेें जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, सूचना पर पुलिस दोनों पत्रों के लोगों को कोतवाली ले आई। इसमेें विकास और नीरज दो सगे भाई है, दूसरे पक्ष से आदेश घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों का इलाज कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जंतु विभाग के प्रवक्ता के खिलाफ केस दर्ज
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज के प्रबंधक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने जंतु विभाग के प्रवक्ता हरीशवीर के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कर अनुपस्थित दर्शाना, बिना किसी सूचना के अवकाश पर रहना, प्राचार्य और कर्मचारियों को धमकी देना और 26 जनवरी के दिन कॉलेज में आने आदि आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक ने गोष्ठी की
बड़ौत। इलाहाबाद बैंक में बुधवार को ग्राहक गोष्ठी मेें प्रबंधक दिनेश कुमार और बीडीओ प्रेमचंद ने खातेदारों को बैंक द्वारा संचालित योजनाओं और उनका लाभ उठाने की अपील की। इसमें केके त्यागी, डॉ. जेपी त्यागी, शकुंतला देवी, बीना त्यागी, रजनीश, रवि कुमार, अर्जुन, आदिश, विश्वजीत, राजीव मान, गौरव, कालीचरण, दिनेश शर्मा, दीपक, राजकुमार, अरूण, राधेश्याम, पंकज शर्मा आदि शामिल रहे।


लेखपाल और कानूनगो की शिकायत की
बड़ौत। मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय ओमकार निवासी बामनौली ने डीएम को पत्र भेजकर हल्का लेखपाल और कानूनगो पर विपक्ष के साथ मिलकर गलत चकरोड निकलवाने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम बड़ौत को तहसील की दूसरी टीम को भेजकर पीड़ित के समस्या का समाधान कराने का आदेश दिया, लेकिन डीएम के आदेश के बाद भी बुधवार को फिर आरोपी लेखपाल और कानूनगो गांव में पहुंचे और पीड़ितों को परेशान किया। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या हल कराने और आरोपी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed