{"_id":"595d3ef74f1c1be33d8b45a1","slug":"121499283191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बली में बेटे ने पिता पर तमंचे की बट से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बली में बेटे ने पिता पर तमंचे की बट से किया हमला
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बली गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर एक युवक ने अपने पिता पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में आए भाई के साथ भी मारपीट की और फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसका बेटा शराब पीता है। आए दिन घर पर विवाद करता रहता है। वह बुधवार सुबह अपने मकान में बैठा था। तभी उसका बेटा वहां पर पहुंचा और संपत्ति बंटवारे की बातें करने लगा। इसी को लेकर दोनों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। बेटे ने उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। बचाव में उसका दूसरा बेटा आया तो आरोपी उसे भी पीटा। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग भी आ गए। उनको देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली पर आरोपी अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं तितरौदा गांव के सुभाष और उसके बेटे विक्की पर पड़ोस के एक परिवार ने मंगलवार शाम धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है।