फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गैडबरा-तवेलागढ़ी मार्ग पर युवक को गोली मारी, घायल

गैडबरा-तवेलागढ़ी मार्ग पर युवक को गोली मारी, घायल

Wed, 26 Dec 2018 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गैडबरा-तवेलागढ़ी मार्ग पर युवक को गोली मारी, घायल
दाहा / बागपत। गैडबरा-तवेला गढ़ी मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल किया। पुलिस ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । घायल पक्ष ने पत्नी के चचेरे भाई को नामजद कर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

तवेला गढ़ी निवासी मोनू पुत्र सोमपाल अपनी पत्नी डोली उर्फ पूजा को मंगलवार की सुबह गैडबरा गांव में चिकित्सक का पास लेकर आया। दवा लेने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जब दोनों गैडबरा-तवेला गढ़ी मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने मोनू को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से बाइक सहित सड़क पर गिर गया। बाइक से गिरने पर पत्नी डोली भी घायल हो गए। हमलावर हथियार लहराते भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर लोग वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मोनू ने एक हमलावर को पहचान लिया। आरोपी पंकज पुत्र नरेश निवासी खरड़ जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और पत्नी डोली का चचेेरा भाई है। घायल के भाई सोनू ने पंकज को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि घायल मोनू ने अपनी सगी बहन की ननद डोली के साथ फरवरी माह में कोर्ट मैरिज की । इसको लेकर ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा है। जुलाई में वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आ गया था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक हाथ नहीं लग सके। शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed