{"_id":"5b9c03c3867a557e85729dcf","slug":"11536951235-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को उठाकर ले जाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को उठाकर ले जाने की कोशिश
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को उठाकर ले जाने की कोशिश
बागपत। महिला थाने के पास पति समेत दो लोगों ने महिला को उठाकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल महिला ने कोतवाली में तहरीर दी।
खेकड़ा के शेखपुरा मोहल्ला निवासी महबूब ने बताया कि उसने अपनी बेटी गुलिस्ता का निकाह एक साल पहले बहटा जनपद गाजियाबाद के उस्मान के साथ किया था। निकाह के बाद ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जिस कारण वह अपनी बेटी को वापस घर ले आया था। अब बेटी अपने मायके में ही रह रही है। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में तहरीर दी। शुक्रवार को महिला थाने में दोनों पक्षों को बुला कर समझौता का प्रयास किया गया, लेकिन समझौता नहीं हुआ। गुलिस्ता अपने परिजनों के साथ वापस लौट रही थी। वह महिला थाने से थोड़ा आगे पति समेत दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने गुलिस्ता को जबरदस्ती उठाकर बाइक पर बैठा लिया। शोर मचाए जाने पर परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। इस पर गुलिस्ता को पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति समेत दो के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई धर्मेन्द्र संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
---------------------
महिला व उसके भतीजे पर हमला
बागपत। मौजिजाबाद नांगल निवासी रेणू पुत्र हरीशचंद की शादी एक फरवरी 2017 को लोनी निवासी विकास के साथ हुई थी। उसने बताया कि दहेज को लेकर उसका ससुराल वालों से मन मुटाव चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही है। उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। इस मामले में बृहस्पतिवार को वह अपने भतीजे प्रिंस के साथ न्यायालय में आ रही थी। इसी दौरान ससुराल वालों ने कचहरी के पास उन पर हमला बोल दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। उसने कचहरी पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।